PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेसी उम्मीदवार कंवलजीत सिंह कड़वल के समर्थकों में हुई झड़प, उछली पगडियां, महौल बना तनावपूर्ण,

quarrel over putting board religious fork on gill road turbans sprung Ludhiana Punjaba

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना शहर के गिल रोड पर क्वालिटी चौक पर बोर्ड लगाने को लेकर आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेसी उम्मीदवार कंवलजीत सिंह कड़वल के समर्थकों में झगड़ा हो गया / इस दौरान बैंस के तीन और कडवल का एक साथी घायल हुआ है / दोनों पक्षों की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है / दोनों पक्षों के घायलों की सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवा दी गई है।

सिविल अस्पताल में भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है / घटनाक्रम बाद दोपहर का है, क्वालिटी चौक में धर्म कांटे पर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस समर्थकों का बड़ा बोर्ड लगा हुआ था / दोपहर के समय वहां कंवलजीत सिंह कड़वल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और बोर्ड उतारकर वहां अपने बोर्ड लगा दिए, जैसे ही सिरमजीत सिंह बैंस के भाई परमजीत सिंह पम्मा को पता चला तो वह अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए /

इसके बाद वहां पर गाली गलोच से माहौल लड़ाई झगड़े तक पहुंच गई / कंवलजीत सिंह कडवल ने आरोप लगाया है कि परमजीत सिंह पम्मा ने उस पर रिवाल्वर भी ताना है / इस दौरान हुए झगड़े के दौरान बैंस के भाई समेत तीन लोगों के चोटें आई हैं और कडवल का एक साथी भी घायल हुआ है / पूरे घटनाक्रम के बाद बैंस के समर्थक यहां स्थित गरेवाल अस्पताल में इक्ट्ठा हुए और शक्ति प्रदर्शन किया /

इस दौरान सिमरजीत सिंह बैंस का कहना था कि विरोधियों की तरफ से हमारे पोस्टर फाड़े जा रहे हैं, जब इसका विरोध किया तो उनके समर्थकों पर हमला कर दिया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा / वह ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं / दोनों के समर्थक सिविल अस्पताल में इक्ट्ठा हुए थे / इस दौरान सिमरजीत सिंह बैंस के समर्थकों के हाथों में लाठियां और डंडे थे और वह सभी नारेबाजी भी करते रहे /

इसी दौरान कंवलजीत सिंह कड़वल भी सिविल अस्पताल पहुंचे थे मगर वह बाहर से ही वापस लौट गए हैं / दोनों पक्षों के समर्थकों के अस्पताल में इकट्ठा होने के कारण माहौल तनाव पूर्ण बन गया है / विधान सभा क्षेत्र आत्म नगर एरिया पिछले चुनाव की तरह इस चुनाव के दौरान भी आत्म नगर विधान सभा क्षेत्र संवेदनशील हो गई है। यहां पर बैंस और कडवल के बीच फिर से बड़ा विवाद हो सकता है / यही कारण है कि यहां पर अब अर्ध सैनिक बल को तैनात किया जा रहा है /