PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मथुरा में बड़ा हादसा: राधा अष्टमी पर दर्शन के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, सीएम योगी ने दुख जताया

radha-ashtami-2023-crowd-in-barsana-elderly-woman-and-man-died

PTB Sad न्यूज़ मथुरा : मथुरा के बरसाना में राधा जन्मोत्सव के अवसर पर राधारानी के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। वहीं इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। बताया गया है कि शनिवार सुबह राधारानी मंदिर में अभिषेक के दर्शन के दौरान दो श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया।

.

.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय श्रद्धालु की सुदामा चौक की सीढ़ियों के पास भीड़ के दबाव में दम घुटने से मौत हो गई। तो वहीं प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह दर्शन को जाने वाली थीं, अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर के उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई। राजमणि की बहन शोभा ने बताया उनको शुगर की बीमारी थी।

.

.

बहन की तबीयत बिगड़ने के बाद धर्मशाला से डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी हालत और भी खराब हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीएससी प्रभारी मनोज ने बताया श्रद्धालु को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया दो श्रद्धालुओं की बीमारी के चलते मौत हुई है। दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा गया है।

.

.

.

Latest News