PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

राघव चड्ढा ने करवाई आप पार्टी ज्वाइन तो, वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल की वजह से छोड़ी, भाजपा ज्वाइन करते ही किया नेता ने बड़ा खुलासा,

Raghav Chadha got AAP to join then left because of West MLA Sheetal Angural Rajiv Bhagat made a big disclosure as soon as he joined BJP

PTB Big न्यूज़ जालंधर : आम आदमी पार्टी ने नेताओं व नीतियों से परेशान होकर जालंधर वेस्ट से विधानसभा के लोगों सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता समर्थकों में भाजपा जॉइन करने की रफ्तार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजीव भगत, जिनको पंजाब आम आदमी पार्टी के इंचार्ज राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी जॉइन करवाई थी,

लेकिन विधायक शीतल अंगुरल ने कॉल करके झूठे पर्चे दर्ज करवाने की धमकी दी थी, उनके साथ चुनावों में विधायक शीतल अंगुरल के साथी सहयोगी रहे राजू राठौड़, सोनू फिरोजपूरिया, इकबाल सिंह करनैल सिंह, जय प्रकाश समेत इन लोगों ने भाजपा मंडल 10 के प्रधान मनीष बल की अध्यक्षता में महिंद्र भगत व वेस्ट भाजपा प्रभारी जिला मंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) के नेतृत्व मे भाजपा जॉइन कर ली है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए राजीव भगत ने मीडिया को राघव चड्ढा द्वारा उनको आम आदमी पार्टी जॉइन करवाने की फ़ोटो जारी कर बोला की, इलाक़ा विधायक की आम लोगों से की जा रही धक्केशाही व इलाक़े में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से परेशान होकर भाजपा जॉइन कर रहा हूँ, क्योंकि भाजपा ही एक मात्र विकल्प है जो इस गुंडागर्दी पर नकेल कस कर लोगों की सुरक्षा सुविधा को यक़ीनी बना सकती है।

Raghav Chadha got AAP to join then left because of West MLA Sheetal Angural Rajiv Bhagat made a big disclosure as soon as he joined BJP

इस अवसर पर महिंद्र भगत ने इन सभी लोगों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत कर बोला वेस्ट विधानसभा में क़ानून व्यवस्था चरमराई व गुंडागर्दी नशाखोरी भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जिसके चलते लोग बेहद परेशान हैं। इतना ही नहीं ग़रीब आदमी को अपना दो मरले का छोटा सा घर बनाने के लिये नगर निगम के अलावा ग़ैर-सरकारी पर्ची कटवानी पढ़ रही है, जिसके खिलाफ भाजपा बहत विरोध जल्द प्रदर्शन करेगी।

इस मौके पर भाजपा वेस्ट के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की ने बोला की देश में क़ानून का राज चलता नाकी जंगल राज भाजपा स्वच्छ छवि, अनुशासन, स्वच्छ प्रशासन देकर देश पर राज करने वाली सबसे बढ़ी पार्टी है उसके कार्यकर्ताओं को पंजाब में ड्राया धमकाया नहीं जा सकता, इसलिए किसी भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा समर्थक पर झूठा मुकदमा व पुलिस की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं होगी, इसलिए बहुत जल्द जालंधर पुलिस कमिश्नर व डीजीपी पंजाब को जालंधर वेस्ट में चल रही धक्केशाही कि जानकारी भाजपा नेता मिलकर देंगे।

Latest News