PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में नशे से हुई नौजवान की मौत के बाद लोगों ने लगा दिया थाने में ताला,

youth died due intoxication goraya family created ruckus front police station Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब में नशे का कारोबार इस तरह पनप चूका है कि इसकी जद में आकर अभी तक कई नौजवान अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसे में एक और नौजवान की नशे के कारण जान चली गई। गत दिन पहले गांव धुलेता में नशे से नौजवान की मौत हो गई, जिसके विरोध में अब गांववासियों ने गोराया थाने के अधीन पड़ती चौकी को बाहर से ताला जड़ दिया। लोगों का रोष देख पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। वहीं गुस्साएं गांववासियों ने पुलिस चौकी के समक्ष धरना प्रदर्शन जारी कर दिया।

गांव वासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है और तस्कर धड़ल्ले से व्यापार कर रहे हैं। तस्कर नौजवानों को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं और माहौल दिन-प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। वहीं गावंवासियों का प्रदर्शन देख फिल्लौर डीएसपी सहित गोराया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन सभी का गुस्सा सांतवें आसमान पर था।

मृतक युवक के परिजन व गावंवासियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन को नशे के तस्करों के बाबत सब पता है, लेकिन वह मूकदर्शक बन तमाशा देख रहे हैं, जिनसे तस्करों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं। देर रात तक चले इस रोष प्रदर्शन को शांत करवाने में पुलिस प्रशासन भी असफल पेश आया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गत फरवरी में पुलिस को नशा तस्करों के बारे में पूरी डिटेल नाम सहित दी गई थी मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका खामियाजा युवक को जान देकर गवाना पड़ा। परिवार अब इंसाफ की गुहार लगा रहा है। इस दौरान डीएसपी फिल्लौर हरलीन सिंह ने माहौल को शांत करवाने के लिए यह तक कह डाला कि

उनके होते हुए अब गांव में तस्कर अपने मनसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे और गांव में नशा नहीं बिकने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को नशे की लत लग चुकी है तो उसके लिए भी पुलिस हमेशा खड़ी है और उसका इलाज तक करवाएगी। मगर गुस्साएं लोगों ने एक ना सुनी और देर रात तक पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन जारी रहा।