PTB Shocking न्यूज़ जालंधर : जालंधर में बीती रात ताड़का के मुंह से निकली आग में बाप-बेटी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा / वहीं घटना देखकर लोग भड़क गए और कलाकारों से झगड़ने लगे, हालांकि कमेटी ने किसी तरह बीचबचाव करके मामला शांत करा दिया / इससे कुछ दिन पहले ताड़का का रोल न मिला तो कलाकार ने तलवारों से लोगों पर हमला कर दिया / पुलिस ने आरोपियों पर केस भी दर्ज किया था /
. . .जालंधर के करीबी कस्बे अलावलपुर के मोहल्ला झंडा साहिब के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन चल रहा है / बीती रात यहां ताड़का वध का मंचन हो रहा था / आधी रात को ताड़का बना कलाकार स्टेज पर आया / स्टेज पर पहुंचते ही उसने साथियों समेत मुंह से आग निकालने के करतब दिखाने शुरू कर दिए / वह दर्शकों के बीच से आग निकालते हुए स्टेज की तरफ आ रहा था /
.
.अचानक ताड़का के मुंह से निकली आग रामलीला देखने बैठी 6 साल लड़की मेहर और उसके पिता राजीव के ऊपर गिरी / वे बुरी तरह झुलस गए / यह देखकर लोग भड़क उठे / इससे पहले कि वे कलाकार को पकड़ते, तुरंत कमेटी के सदस्यों ने बीचबचाव करके मामला शांत करा दिया / रामलीला कमेटी ही उनका उपचार करा रही है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































