PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की अफगानिस्तान में हमलावरों ने की हत्या,

Reuters Photojournalist Danish Siddiqui Killed in Clashes in Kandahar says Report

PTB Sad न्यूज़ अफ़ग़ानिस्तान : अफ़ग़ानिस्तान में रॉयटर्स के फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई है / दानिश सिद्दीकी अफ़गानिस्तान में मौजूदा हालात को कवर करने के लिए पिछले कुछ दिनों से वहां डटे हुए थे / दानिश सिद्दीकी दिल्ली के रहने वाले थे / अफगानिस्तान के एक समाचार के सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है / दानिश सिद्दीकी की मौत कांधार प्रांत के स्पिन बोल्डक इलाके में हुई है जहां वह मौजूदा हालत को कवर कर रहे थे /

.

.

आपको यह भी बता दें कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से ही यहां भीषण हिंसा जारी है / सिद्दिकी बीते कुछ दिनों से कंधार में जारी हालात की कवरेज के लिए वहां गए थे / सिद्दीकी ने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी रिपोर्ट के रूप में की थी और बाद में वह फोटो जर्नलिस्ट बन गए थे /

.

.

दानिश सिद्दीकी साल 2018 में अपने सहयोगी अदनान आबिदी के साथ पुलित्जर पुरस्कार जीत चुके हैं / उस समय वह पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय बने थे / दानिश ने रोहिंग्या शरणार्थी संकट को भी कवर किया था / भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने दानिश के बारे में लिखा कि कल रात कंधार में एक दोस्त दानिश सिद्दीकी की हत्या की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ /

.

.

भारतीय पत्रकार और पुलित्जर पुरस्कार विजेता अफगान सुरक्षा बलों के साथ थे, जब उन पर आतंकवादियों ने हमला किया था / मैं उनसे 2 हफ्ते पहले काबुल के लिए रवाना होने से पहले मिला था / उन्होंने फोटो पत्रकारिता के लिए अपने जुनून और अफगानिस्तान के लिए प्यार के बारे में बात की, उन्हें याद किया जाएगा / मैं उनके परिवार और रॉयटर्स के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें