PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

आप का हुआ नया खुलासा, रेप का आरोपी निकला जेल में बंद केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मसाज करने वाला,

revelation case giving massage satyendar jain jail not physiotherapist but accused rape Delhi Satyendra Kumar Jain aap party minister

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को मसाज देने के मामले में नया खुलासा हुआ है। भाजपा ने दावा किया है कि सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी है। तिहाड़ जेल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मसाज करने वाला कैदी रिंकू है।

वह एक दुष्कर्म के मामले का आरोपी है, जिस पर POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप है। वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है। वहीं, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सत्येंद्र जैन को मसाज और चंपी देने वाला शख्स असल में रेपिस्ट था। वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि रेपिस्ट था। आप ने इसका बचाव किया है। उन्होंने सही मायने में तिहाड़ को थाईलैंड में बदल दिया है।

सत्येंद्र जैन को अब बर्खास्त करो, और भ्रष्टाचार चिकित्सा का बचाव करना बंद करें। वहीं, मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। अलका लांबा ने कहा कि डूब मरो केजरीवाल, बच्चियों के बलात्कारियों से जेल में बंद अपने नेताओं की मालिश करवाओगे, फिर बड़ी बेशर्मी से उनके बचाव में तुम उतर आओगे।

जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला मालिशिया कैदी रिंकू है। वह एक बलात्कार के मामले में कैदी है, जिस पर POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप लगाया गया है। वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है /

Latest News