PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के सबसे भीड़भाड़ वाले फुटबॉल चौक पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब दिन के उजाले में ही कार सवार लुटेरों ने एक 60 वर्षीय महिला को लूट लिया और मौके से भागने में कामयाब हो गये / इस दौरान अज्ञात लुटेरों ने उन्हें जबरन लिफ्ट दी और कंधे पर कहीं जोर से दबाकर उसे कुछ देर के लिए बेहोश कर दिया, फिर हाथ से सोने की चूड़ियां निकालकर चलती कार से धक्का देकर मौके से भागने में कामयाब हो गए /
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के शास्त्री नगर की रहने वाली शशिबाला ने बताया कि वह बेटी से मिलने अमृतसर गई थी / बुधवार को जब वह जालंधर लौटी तो बस स्टैंड से वह ऑटो में फुटबॉल चौक तक आ गई / यहां बेटे ने उसे लेने आना था लेकिन काफी देर तक बेटा नहीं आया / इसके बाद वह रिक्शे वाले से उसे शास्त्री नगर छोड़ने की बात करने लगी / इतनी देर में उनके पास एक कार आकर रुकी / कार में दो महिलाएं व एक पुरुष सवार थे /
.महिला ने उन्हें अपने पास बुलाया और कहा कि वह यहां क्यों खड़ी है / शशिबाला ने बताया कि उसका बेटा लेने आ रहा है तो वह बोलीं कि उनका बेटा कार में है / उसे घर छोड़ देते हैं / वह कार के करीब गई तो कार में बेटा नहीं कोई और था / उसने पूछा तो इतनी देर में उन्होंने धक्का देकर उसे कार में बिठा लिया / इसके बाद उसके कंधे पर कहीं जोर से दबाया और वह अचानक सुधबुध खो बैठी /
.
.इसके बाद कुछ ही देर में उसे 200 मीटर दूर आदर्श नगर चौपाटी के पास उसे चलती कार से फेंककर चले गए / वहां उतरने पर उसे पता चला कि उसकी सोने की चूड़ियां गायब हैं / इसके बाद वह वापस फुटबॉल चौक लौटी और इसके बारे में लोगों को बताया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है /
.इस घटना की जानकरी मिलते ही स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व घटना संबंधी जाँच में जुट गए / इस दौरान राजेश कुमार ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं / उनके अनुसार बताये गए लुटेरों की तलाश के लिए सभी नाकों को वायरलेस अलर्ट भेज दिया गया है / वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों का कोई सुराग मिल सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































