PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस फिर हुई दागदार, लुटेरा पुलिस कॉन्स्टेबल 2 साथियों सहित राहगीरों से करते थे लूटपाट, गिरफ्तार

robber police constable used to rob passers-by including 2 accomplices arrested

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक पुलसिया गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह में 7 लोग अभी तक शामिल बताए जा रहे हैं। आरोपियों में 2 पुलिस कर्मचारी हैं जो सर्किट हाउस में VIP सुरक्षा में तैनात है। दोनों आरोपी कॉन्स्टेबल हैं। आरोपियों के साथ 5 अन्य लोग हैं जो इनके साथ लूट की वारदातों में शामिल रहते थे।3 आरोपियों को मोती नगर पुलिस ने काबू कर लिया है, लेकिन बाकी के 4 लोग अभी फरार है।

जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक कॉन्स्टेबल इंद्रजीत सिंह भी है। दूसरा कॉन्स्टेबल अभी फरार बताया जा रहा है। आरोपियों को मोती नगर पुलिस ने लोगों को तेजधार हथियार से धमकाकर नकदी और कीमती सामान लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरुवार को आरोपी किसी राहगीर को रोककर पुलसिया रौब डाल कर उससे लूट की वारदात कर रहे थे। इतने में उस जगह पर मामला बढ़ गया और बहसबाजी अधिक हो गई।

आरोपी कॉन्स्टेबल इंद्रजीत ने किसी राहगीर के थप्पड़ मार दिए। इसके बाद माहौल खराब हो गया। किसी ने थाना मोती नगर को सूचना दी कि कोई पुलिस कर्मचारी लोगों से वर्दी पहन कर लूट की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने जब रेड की तो 4 आरोपी मौके से भाग गए, लेकिन तीन को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कॉन्स्टेबल इंद्रजीत सिंह, उसका सहयोगी करण और प्रिंस के रूप में हुई है। कॉन्स्टेबल मंजीत सिंह और तीन अन्य आरोपी, जिनकी पहचान होनी बाकी है वह अभी फरार हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों पुलिस कर्मचारी वर्दी पहन कर कहीं भी सुनसान जगह देख राहगीरों की चेकिंग करनी शुरू कर देते थे। चेकिंग के बहाने दोनों कॉन्स्टेबल व उनके साथी लोगों से लूट करते थे। थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपियों ने कुछ लोगों से तीन मोबाइल फोन और कुल 2000 रुपए लूटे हैं। कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ लिया है, 4 अभी फरार है।

बताया जा रहा है कि नशा के लिए ये मुलाजिम लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों से पुलिस ने एक तेजधार हथियार भी बरामद किया है। हथियार के बल पर यह लोगों से लूटपाट करते थे। इस घटना के बाद शहर में पुलिस की जहां किरकरी हुई है, वहीं थाना मोती नगर के SHO की इस कार्रवाई पर लोगों ने सराहना भी की।

Latest News