PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सहायक सब-इंस्पेक्टर 4000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों किया काबू,

Vigilance Bureau nabs police Assistant Sub Inspector red handed accepting bribe Rs 4,000

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को मुख्य रखते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा चलाई गई मुहिम के दौरान गुरूवार को थाना शहना जि़ला बरनाला में तैनात पुलिस सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई) जोगिन्दर सिंह को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

आज यहाँ यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजि़म ए.एस.आई. जोगिन्दर सिंह को जुगराज सिंह निवासी शहना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास शिकायत की थी कि कुछ व्यक्तियों ने उसकी मारपीट की है, जिस कारण उस पार्टी के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए उक्त मुलजि़म रिश्वत की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि वह इस काम के बदले उक्त ए.एस.आई. को 2500 रुपए पहले ही दे चुका है और अब कार्यवाही करने के लिए 4000 रुपए और माँग रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में दर्ज तथ्यों और प्राप्त सबूतों की पड़ताल करने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की रेंज पटियाला की एक टीम ने मुलजि़म ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी उक्त मुलजि़म के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज किया गया है और अगली जाँच जारी है।

Latest News