PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे यह बरिष्ठ IPS अधिकारी,

Sardar Gursharan Singh Sandhu will be the new police commissioner of Jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर के 31 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले दो दिन से खाली पड़ा पद पंजाब सरकार ने भर दिया है। राज्य की IPS लॉबी में मामूली सा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ IPS अधिकारी गुरशरण सिंह संधू को अब जालंधर जिले का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार IPS अधिकारी गुरशरण सिंह संधू जल्द ही जालंधर पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालेंगे। आपको यह भी बता दें कि सरदार गुरशरण सिंह संधू 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस वक्त संधू पंजाब पुलिस के बेड़े में पुलिस महानिरीक्षक क्राइम (आईजीपी क्राइम) का पदभार संभाले हुए थे।

अब उन्हें वहां से मुक्त कर जालंधर कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी दी गई है। अंग्रेजी में परास्नातक (एमए इंग्लिश) गुरशरण सिंह संधू के हवाले अब जांलधर के शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी होगी। पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रमुख रहे संधू से लोगों को उम्मीद है कि वह अपने तजुरबे से शहर में छीनाझपटी, लूट, चोरी, फायरिंग और हत्याओं के बढ़ रहे ग्राफ पर नीचे लाएंगे।