PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस द्वारा विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

[smartslider3 slider=18].
Scholarship for students by Innocent Hearts Group

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस द्वारा अपने मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं, जिन विद्यार्थियों ने बढिय़ा अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें फीस में छूट दी जाएगी / इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस अपने विद्यार्थियों को हमेशा बढिय़ा सुविधाएं, शिक्षा आदि उपलब्ध करवाने के लिए तैयार रहता है / इन बातों को ही ध्यान में रखते हुए इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस द्वारा इस वर्ष भी ज़रूरतमंद व मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की योजना जारी रहेगी /

इंस्टीच्यूशन अपने विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रकार की छात्रवृत्तियां प्रदान करता है / जो मेधावी विद्यार्थी 96 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उनकी ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी / 86 प्रतिशत से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत छूट, 76 प्रतिशत से 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 50 प्रतिशत छूट व 65 प्रतिशत से 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ योजना के तहत इंस्टीच्यूट हर फीमेल विद्यार्थी को ट्यूशन फीस में 25 प्रतिशत छूट दे रहा है, जिन विद्यार्थियों के बहन व भाई भी इस इंस्टीच्यूट में पढ़ रहे हैं, उस पढऩे वाले दूसरे बच्चे को भी 25 प्रतिशत छूट दी जा रही है /

गड़बड़ी वाले क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक समैस्टर की ट्यूशन फीस व होस्टल फीस में से 2500 रुपए की छूट दी जा रही है / मौजूदा विद्यार्थी यदि पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स भी यहीं पर करता है तो उसे वार्षिक फीस में से 15000 रुपए की छूट दी जा रही है / शहीदों के परिवारों को ट्यूशन फीस मेंं 50 प्रतिशत व सुरक्षाबलों से संबंधित अथवा सेवानिवृत्त परिवारों को ट्यूशन फीस में 25 प्रतिशत छूट दी जा रही है / इन सभी विद्यार्थियों को मुफ्त बस सेवा भी उपलब्ध करवाई जा रही है /

ग्रुप डायरैक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि छात्रवृत्तियों बारे और जानकारी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी कॉलेज के दाखिला डैस्क पर संपर्क कर सकते हैं / इन छात्रवृत्तियों का उद्देश्य बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना होता है /

Scholarship for students by Innocent Hearts Group