security forces in jammu and kashmir sopore 3 terrorists including top lashkar terrorists killed in encounter
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सोपोर के गुंड ब्राठ इलाके में पुलिस और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है / सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है जिसमें पुलिस और सेना शामिल है / सर्च अभियान अभी भी जारी है / इस मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए तैयबा के कमांडर मुदासिर पंडित भी मारा गया है /
. . .जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार न इस बाबत जानकारी दी है / उन्होंने बताया कि सोपोर में हुए एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का आतंकी मुदसिर पंडित तीन पुलिसवालों, दो नेताओं और दो नागरिकों की हत्या में शामिल था / लश्कर के कुल तीन आतंकी एनकाउंटर में ढेर हुए हैं / उन्होंने बताया कि 12 जून को उत्तरी कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कई ऑपरेशन शुरू किए थे /
.
.पुलिस के अनुसार इलाके में अभी भी आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है / इससे पहले 16 जून को श्रीनगर के नौगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था / आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने 15 जून को देर रात नौगाम के वागूरा की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था / तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
security forces in jammu and kashmir sopore 3 terrorists including top lashkar terrorists killed in encounter































