PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਜੱਟ ਸਿੱਖ ਕੌਂਸਿਲ ਵਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, इनोसेंट हार्ट्स में मैटेवर्स सत्र : भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए विद्यार्थी, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर के स्टूडेंट विराज शर्मा ने ग्रुप का नाम रोशन किया, पी सीएम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, जालंधर ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया, Prof. (Dr.) Vikrant Sharma, Dean, GNA University, Achieves ISTE Best Engineering Administrative Awar... अपनी गलती सुधाने में लगी IndiGo AirLines, यात्रियों को भविष्य में देने जा रही है बड़ा तोहफा, Tata Sierra ने रफ्तार के बाद अब माइलेज में रचा बड़ा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम सदन में सिगरेट फूंक रहे सांसद…भारत में बैन ई-सिगरेट पीने पर शुरू हुआ बवाल, हिमाचल में एक साथ 20 कंपनियों पर पड़ी पुलिस की रेड, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित--श्वेत मलिक
Translate

जालंधर पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की गुत्थी को कुछ घंटों में सुलझाया, कबाड़ी वाले को किया गिरफ्तार,

security guard killed by crushing his head with interlocking tile nephew got a call your uncles body is lying on the square Jalandhar

security guard killed by crushing his head with interlocking tile nephew got a call your uncles body is lying on the square Jalandhar

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में देर रात हुए सिक्योरिटी गार्ड के कत्ल मामले को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ घंटों की तफ्तीश के बाद सुलझा लिया है / यही नहीं इस दौरान पुलिस ने इस हत्या के मुख्य आरोपी जिसकी पहचान राजू के रूप में हुई है और वह कबाड़ी का काम करता है को भी गिरफ्तार कर लिया है /

.

.

इस मामले की जानकारी देते हुए DCP इन्वेस्टीगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि 2 महीने पहले आरोपी के साथ सिक्योरिटी गार्ड रविंदर कुमार उर्फ काला का झगड़ा हुआ था / उस वक्त काला ने राजू को पीट दिया था, जिसका बदला लेने के लिए उसने रात करीब 3 बजे उसने गार्ड की हत्या कर दी / उसने काला के सिर पर ईंट, इंटरलॉकिंग टाइल मारी और फिर कांच की बोतल से हमला कर उसकी हत्या कर दी, फिर लाश को कपूरथला चौक पर छोड़कर वो फरार हो गया /

.

.

DCP इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने आगे यह भी बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टेक्निकल तरीके से मामले की जांच की, जिसके बाद पता चला कि यह हत्या कबाड़ का काम करने वाले राजू ने की है / लसूड़ी मोहल्ला बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले राजू को अरेस्ट करने के बाद रंजिश की वजह सामने आई / उस वक्त हुए झगड़े के बारे में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई थी, आराेपी से पूछताछ की जा रही है / मृतक अविवाहित था और रात को वहीं ATM पर सो जाता था /

.

.

उन्होंने आगे यह भी बताया कि पारस एनक्लेव का रहने वाला काला मंड कांप्लेक्स में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है / शनिवार रात को भी वह कपूरथला चौक के नजदीक ड्यूटी पर था / इसी दौरान उसकी हत्या की गई, जिसके बाद किसी ने उसके भतीजे को फोन कर इस हत्या के बारे में बताया / उसके इस बारे में में पुलिस को बताया और जांच की तो आरोपी तक पुलिस पहुंच गई / फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है व आगे की करवाई की जा रही है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

security guard killed by crushing his head with interlocking tile nephew got a call your uncles body is lying on the square Jalandhar

Latest News