.
Security guard’s body found in pyramid college bathroom jalandhar phagwara punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : फगवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नशे की दलदल में धंस चुके एक व्यक्ति जोकि फगवाड़ा के pyramid college में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था नशे का आदि होने के कारण मौत के आगोश में चला गया / यही नहीं शाम के 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक डियूटी देने वाले इस सिक्योरिटी गार्ड की लाश के पास से सरिंज भी पुलिस ने मौके से बरामद की है, जिसके बाद पुलिस अंदाजा लगा रही है कि यह व्यक्ति नशे का आदि हो सकता है /
..
जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के pyramid college में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात राकेश शर्मा की कॉलेज के ही बाथरूम में लाश मिलने से सनसनी फैल गई, जिसके बाद कॉलेज के अधिकारीयों ने इसकी पुलिस को सुचना दी / बताया जा रहा है कि मृतक राकेश शर्मा के पास से एक सिरिंज भी मिली है, लेकिन पुलिस का कहना है कि राकेश की मृत्यु कैसे हुए इसके कारणों की अभी जाँच की जा रही है /
..
वहीं थाना सदर के एसएचओ अमरीक सिंह मल्ली का कहा कि राकेश शर्मा pyramid college फगवाड़ा में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था, जिसकी ड्यूटी शाम 7:00 बजे से लेकर सुबह 7:00 बजे तक थी / आज वह 11:00 बजे वह जब दुबारा किसी काम से आया तो वह बाथरूम में चला गया. जब वह आधे घंटे बाद भी बाहर नहीं निकला तो,
..
कालेज के अन्य सिक्योरिटी गार्ड ने एक अन्य कर्मचारी की सहायता से बाथरूम का दरवाजा खोला तो बेसुध अवस्था में पड़े राकेश को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया / वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है मृतक रकेश के परिजनों को इसकी सुचना दे दी गई है, जिनके आने के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Security guard’s body found in pyramid college bathroom jalandhar phagwara punjab






































