.
mp santokh chaudhary once again engulfed in controversies jalandhar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालन्धर के सांसद संतोख सिंघ चौधरी विवाद में फसते नज़र आ रहे है / जलंधर के एक युवक बिमल राय ने चौधरी संतोख पर आरोप लगाए कि मई 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में चुनाव प्रचार के लिए उससे LED, साउंड सिस्टम और अन्य चुनाव सामग्री फिट करवा कर 9 छोटे हाथियों के माध्य्म से 9 मई से 17 मई तक जिले के 9 हलकों में चुनाव प्रचार करवाया था /
..
इस दौरान इन सबका किराया रोजाना 9 हजार रुपये तय हुया था / जिसका बिल 7 लाख 92 हजार बना, लेकिन चौधरी संतोख ने उसे केवल तीन लाख साठ हजार रुपये अदा किए और बाकी के पैसे नही दिए जा रहे / बिमल रॉय ने बताया कि अब उसका फोन भी ब्लाक लिस्ट में डाल दिया गया है /
..
अब उसे अपने ही पैसे लेने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है / बिमल राय ने कहा कि वो जल्द ही इस बारे चुनाव कमीशन और सूबे के मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे, ताकि उसके पैसे मिल सके और वो जिन लोगो को भुगतान करना है, उन्हें भुगतान कर सके / अगर ऐसा होता है और अगर चुनाव आयोग इस मामले में करवाई करता है तो सांसद चौधरी की सीट जाने का ख़तरा भी मंडरा सकता है /
.इस बारे में जब सांसद संतोख सिंह चौधरी से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फ़ोन नेटवर्क कवरेज एरिया से बाहर जा रहा था, जिसकी वजह से उनसे कोई बात नहीं हो सकी / अगर वह अभी इस मामले में अपना पक्ष रखना कहते हैं तो वह हमारे साथ सपर्क कर अपनी बात कह सकते हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
mp santokh chaudhary once again engulfed in controversies jalandhar Punjab






































