PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के इस Airport को उड़ाने की मिली धमकी, धमकी देने वाले ने कहा 24 घंटे में चार फ्लाइट्स में लगेंगे बम, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप,

shanewal airport assistant manager received bomb threat ludhianas Punjab

shanewal airport assistant manager received bomb threat ludhianas Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : पुलिस की मुस्तैदी अथवा लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट जैसी संवेदनशील जगह पर खड़े चार विमानों को बम से उड़ाने की फोन पर धमकी मिलती है / उसमें आरोपित का पता लगाना तो दूर, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मात्र केस दर्ज करने में पुलिस ने 12 दिन का समय लगा दिया /

.

.

SI कुलजीत कौर के अनुसार उक्त केस साहनेवाल एयरपोर्ट के सहायक प्रबंधक पवन कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया / अपने बयान में उन्होंने बताया कि 18 फरवरी के दिन वो एयरपोर्ट में मौजूद थे / इसी दौरान दोपहर बाद 3.45 बजे उन्हें मोबाइल नंबर 70092-70388 से एक काल आई, जिसमें बोलने वाले ने बताया कि वो नवदीप उर्फ नवी बोल रहा है /

.

अगले 24 घंटों के दौरान चार फ्लाइट्स में बम लगेगा / बचा सको तो बचा लो / यह बोल कर उधर से फोन काट दिया गया / इस बात का पता चलने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों में सुरक्षा संबंधी घबराहट और दहशत की स्थिति पैदा हो गई / इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही सभी अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए /

.

वहां पहुंचने के बाद पता चला कि साहनेवाल एयरपोर्ट में चार नहीं केवल एक फ्लाइट आती है / धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की जांच की गई तो वो हैबोवाल निवासी नवदीप उर्फ नवी का ही निकला / उसके बारेे में जांच पड़ताल की ताे पता चला कि उसके पिता करियाना की दुकान करते हैं / वो खुद नौकरी की तलाश में हरिद्वार में है / छानबीन में यह भी पता चला कि किसी ने उसके मोबाइल को हैक करके उसे फंसाने के लि फेक काल की है / इससे पहले भी उसे फंसाने के लिए साजिश हो चुकी है /

.

.

दविंदर शर्मा ने कहा कि पुलिस की साइबर सेल टीम अब मामले की गहराई में जाकर चेक कर रही है कि वह नंबर किसने हैक किया थाm ताकि आरोपित का पता लगा उसे गिरफ्तार किया जा सके / मामले देरी से दर्ज करने के सवाल पर सफाई देते हुए इंस्पेक्टर शर्मा ने कहा कि उस समय पुलिस इन्वेस्टीगेशन में व्यस्त थी / दूसरी और यदि उस मोबाइल नंबर पर केस दर्ज कर दिया जाता तो नवदीप नवी मुश्किल में पड़ सकता था /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

shanewal airport assistant manager received bomb threat ludhianas Punjab