PTB News

Latest news
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को दिया बड़ा तोहफा, जालंधर, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, दो दिन से घर से गायब था युवक, पंजाब, विजिलेंस विभाग के SSP को किया सस्पेंड, जांच में हुआ बड़ा खुलासा, PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण पर NCC कैडेट्स द्वारा नु... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਸਰਤਾਜ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ, सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी अपने विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और सफल प्रयोगो... इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने युवा माइंड को हरियाली की ओर बढ़ने और हर दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप म... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦਿਵਸ 2025, बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी; जानें क्या है मामला PM मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल का तिरंगा फहराकर किया उद्घाटन,
Translate

आम आदमी पार्टी के विधायक गोल्डी कंबोज को तत्काल गिरफ्तार किया जाए क्योंकि उनके पिता सुरिंदर ने उनकी ओर से 10 लाख रूपये की रिश्वत ली: शिरोमणी अकाली दल

Shiromani akali dal demands imm arrest of AAP mla Goldy Kamboj saying his father Surinder had taken the Rs 10 lakh bribe on his behalf Loksbha byelection Punjab

मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होने विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी जैसे दागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नही की: सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल

PTB Big Political जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : शिरोमणी अकाली दल ने आज आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज ने उनकी ओर से काम करते हुए 10 लाख रूपये रिश्वत की मांग की। अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि 10 लाख रूपये रिश्वत मांगने के मामले में सुरिंदर कंबोज की गिरफ्तारी काफी नही है।

उन्होंने कहा कि गोल्डी कंबोज यह दावा करके बच नही सकता कि वह अपने पिता के साथ बनती नही है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो सुरिंदर कंबोज इस साल फाजिल्का में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता नही कर सकते थे। उन्होंने कहा कि रिश्वत मामले की तह तक जाने के साथ साथ पिता-पुत्र द्वारा चलाए जा रहे जबरन वसूली रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए गोल्डी कंबोज की तत्काल गिरफ्तारी और पूछताछ की मांग की है।

सरदार ग्रेवाल ने यह कहते हुए कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को बहुत सवालों के जवाब देने होंगें। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार के वादे के अनुसार चार सप्ताह में राज्य से भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत हो रहा है, क्योंकि भ्रष्टाचार आप पार्टी के कार्यकाल के दौरान दस गुणा बढ़ गया है और इससे आम आदमी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पंजाबियों को बताएं कि गोल्डी कंगोज के साथ साथ अन्य आप पार्टी के दागी नेताओं जैसे डाॅ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी जैसे नेता, जिनपर भ्रष्ट गतिविधियों का आरोप लगा है, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी तक डाॅ. विजय सिंगला के कबूलनामें को रिकाॅर्ड की जाने वाली आडियो टेप जारी नही की है

तथा न ही सरारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की है, जिन्होंने मंत्री के रूप में जबरन वसूली का रैकेट चलाया था। उन्होंने कहा, ‘‘आप पार्टी की सरकार द्वारा विधायक अमित रतन को बचाने का प्रयास किया गया, जिनमें निजी सहायक ने उनकी उपस्थिति में रिश्वत स्वीकार की, लेकिन जनता के दबाव में सरकार को रतन के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी’’।

इस बीच पार्टी के जनरल सचिव सरदार परमबंस सिंह रोमाणा ने कहा कि शिकायतकर्ता सुनील कुमार के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कर कर सुरिंदर कंबोज को रिश्वत मामले से बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कंबोज परिवार का विवरण भी दिया, जिसमें कहा गया कि ‘’कटटर ईमानदार पार्टी’ ने गोल्डी कंबोज को पार्टी का टिकट दियया था, इसके बावजूद गोल्डी को कार और दोपहिया वाहन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसके पिता सुरिंदर को 2007 में चंडीगढ़ में वेश्यावृति का रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

दोनों नेताओं ने जालंधर शहर में उम्मीदवार की प्रतिष्ठा पर सवाल होने के बावजूद पार्टी बदलने वाले नेताओं को आप की टिकट देेने पर निंदा की। सरदार ग्रेवाल ने कहा कि आप पार्टी के संयोजक ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि पार्टी अन्य पार्टियों का कूड़ा नही उठाएगी। उन्होंने कहा कि ‘‘अब उन्हे बताना चाहिए कि उनके पूर्व कांग्रेसी विधायक को टिकट देकर कूड़ा उठाने वाला काम क्यों किया है।

Latest News

Latest News