PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

आम आदमी पार्टी के विधायक गोल्डी कंबोज को तत्काल गिरफ्तार किया जाए क्योंकि उनके पिता सुरिंदर ने उनकी ओर से 10 लाख रूपये की रिश्वत ली: शिरोमणी अकाली दल

Shiromani akali dal demands imm arrest of AAP mla Goldy Kamboj saying his father Surinder had taken the Rs 10 lakh bribe on his behalf Loksbha byelection Punjab

मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होने विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी जैसे दागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नही की: सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल

PTB Big Political जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : शिरोमणी अकाली दल ने आज आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज ने उनकी ओर से काम करते हुए 10 लाख रूपये रिश्वत की मांग की। अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि 10 लाख रूपये रिश्वत मांगने के मामले में सुरिंदर कंबोज की गिरफ्तारी काफी नही है।

उन्होंने कहा कि गोल्डी कंबोज यह दावा करके बच नही सकता कि वह अपने पिता के साथ बनती नही है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो सुरिंदर कंबोज इस साल फाजिल्का में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता नही कर सकते थे। उन्होंने कहा कि रिश्वत मामले की तह तक जाने के साथ साथ पिता-पुत्र द्वारा चलाए जा रहे जबरन वसूली रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए गोल्डी कंबोज की तत्काल गिरफ्तारी और पूछताछ की मांग की है।

सरदार ग्रेवाल ने यह कहते हुए कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को बहुत सवालों के जवाब देने होंगें। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार के वादे के अनुसार चार सप्ताह में राज्य से भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत हो रहा है, क्योंकि भ्रष्टाचार आप पार्टी के कार्यकाल के दौरान दस गुणा बढ़ गया है और इससे आम आदमी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पंजाबियों को बताएं कि गोल्डी कंगोज के साथ साथ अन्य आप पार्टी के दागी नेताओं जैसे डाॅ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी जैसे नेता, जिनपर भ्रष्ट गतिविधियों का आरोप लगा है, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी तक डाॅ. विजय सिंगला के कबूलनामें को रिकाॅर्ड की जाने वाली आडियो टेप जारी नही की है

तथा न ही सरारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की है, जिन्होंने मंत्री के रूप में जबरन वसूली का रैकेट चलाया था। उन्होंने कहा, ‘‘आप पार्टी की सरकार द्वारा विधायक अमित रतन को बचाने का प्रयास किया गया, जिनमें निजी सहायक ने उनकी उपस्थिति में रिश्वत स्वीकार की, लेकिन जनता के दबाव में सरकार को रतन के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी’’।

इस बीच पार्टी के जनरल सचिव सरदार परमबंस सिंह रोमाणा ने कहा कि शिकायतकर्ता सुनील कुमार के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कर कर सुरिंदर कंबोज को रिश्वत मामले से बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कंबोज परिवार का विवरण भी दिया, जिसमें कहा गया कि ‘’कटटर ईमानदार पार्टी’ ने गोल्डी कंबोज को पार्टी का टिकट दियया था, इसके बावजूद गोल्डी को कार और दोपहिया वाहन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसके पिता सुरिंदर को 2007 में चंडीगढ़ में वेश्यावृति का रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

दोनों नेताओं ने जालंधर शहर में उम्मीदवार की प्रतिष्ठा पर सवाल होने के बावजूद पार्टी बदलने वाले नेताओं को आप की टिकट देेने पर निंदा की। सरदार ग्रेवाल ने कहा कि आप पार्टी के संयोजक ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि पार्टी अन्य पार्टियों का कूड़ा नही उठाएगी। उन्होंने कहा कि ‘‘अब उन्हे बताना चाहिए कि उनके पूर्व कांग्रेसी विधायक को टिकट देकर कूड़ा उठाने वाला काम क्यों किया है।

Latest News