PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़ी ख़बर, इस यूनिवर्सिटी में छात्र ने अपने ही सहयोगियों पर चला दी अंधाधुंध गोलियां, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे स्टूडेंट्स,

shooting reported in russian university in perm viral video show students jumping off roof and windows to save lives

PTB Big न्यूज़ रूस : रूस के पर्म शहर में एक यूनिवर्सिटी के कैंपस में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया / पुलिस के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र ने कैंपस में घुसकर जबरदस्त गोलीबारी की, जिसमें आठ छात्रों की मौत हो गई और करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए /

.

.

इस घटना के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें क्लास में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से कूदकर बाहर निकलते दिखाया गया है / एक डराने वाले वीडियो में तो छात्र-छात्राएं हमलावर से बचने के लिए दूसरी मंजिल से अपना सामान बाहर फेंकते और बाद खुद भी छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं / इसमें कुछ छात्र गिरकर घायल भी हुए हैं / इस घटना के एक और वीडियो में हमलावर को काले कपड़े-हेलमेट पहने बंदूक के साथ कैंपस में घूमते देखा जा सकता है /

.

.

पुलिस का कहना है कि यह हमलावर खुद भी यूनिवर्सिटी का छात्र था / उसने यूनिवर्सिटी में घुसने के दौरान पहले एक गार्ड को गोली मारी और फिर कैंपस में अंधाधुंध फायरिंग करने लगा / बाद में पुलिस ने उसे धर दबोचा / घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब लोगों ने गोली की आवाज सुनी, तो कुछ ने तो खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया लेकिन कुछ और लोग जल्दबाजी में खिड़कियों से छलांग लगाकर भागने लगे। इसमें भी कुछ छात्र-छात्राओं को चोट आई /

.

.

आपको यह भी बता दें कि रूस में यह किसी शिक्षण संस्थान में इस साल गोलीबारी की दूसरी बड़ी घटना है / इस साल मई में भी रूस के कजान शहर में एक 19 साल के युवक ने अपने पुराने स्कूल में घुसकर जबरदस्त फायरिंग की थी / इस घटना में 23 लोगों की जान गई थी / तब पुलिस ने बताया था कि हमलावर दिमागी बीारी से जूझ रहा था, लेकिन फिर भी उसे शॉटगन का लाइसेंस जारी कर दिया गया /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें