PTB Big Crime न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला में जामा मस्जिद कांपलैक्स में स्थित सर्विस सेंटर में दो पक्षों में झगड़े दौरान गोली चलने का समाचार प्राप्त हुआ है / जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया / पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी / जानकारी अनुसार सर्विस सेंटर के मालिक मनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने लुधियाना निवासी प्रिंस ग्रोवर से करीब साढे 8 लाख रुपये लेने हैं /
. . .उन्होंने बताया कि आज मंगलवार दोपहर को प्रिंस अपने साथियों के साथ सेंटर में आया और वर्कशाप में घुसकर तोडफ़ोड़ करने लगा / जिसमें उसके कुछ टेक्निशियन भी घायल हो गए व नए और रिपेयर होने आए मोबाइलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया / प्रिंस व उसके साथियों को उत्पात मचाते हुए देख उन्होंने अपने बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उसके पारों में 4 फायर किए, जो मिस हो गए /
.
.इसके बाद प्रिंस उनके साथ हाथापाई करके उन्हें जबरन नीचे ले जाने लगा / नीचे आकर प्रिंस ने एक फायर किया, जो उनकी बाजू पर लगा / इसके बाद प्रिंस व उसके साथी मौके से फरार हो गए / सूचना मिलते ही डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी तथा बताया कि इस संबंधी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा स्टाफ के बयान लिए जा रहे हैं / उन्होंने बताया कि मामले की जांच उपरांत एवं मनजीत सिंह के बयानों के आधार पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































