PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज एक बार फिर से गोली चलने की सुचना प्राप्त हुई है / गोली चलने की सुचना जी.टी. रोड पर स्थित किरत ज्वेलर के बाहर हुई बताई जा रही है / बताया जा रहा है कि किरत ज्वेलर के सिक्योरिटी गार्ड से अचानक चली गोली खड़ी मारुती स्विफ्ट गाड़ी को जा लगी / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह गोली सिक्योरिटी गार्ड से अचानक चली ऐसा बताया जा रहा है,
. . .लेकिन गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है / इस सनसनीखेज घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है व मामले की जाँच में जुट गई है / वहीं ज्वेलर शॉप के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि वह अपनी दोनाली बंदूक जब साफ कर रहे थे तो अचानक उसमें से गोली चल गई और गोली सीधे पास ही पार्किंग में खड़ी एक स्विफ्ट कार में जा लगी /
.
.गनीमत यह रही की ना तो गोली चलने के दौरान आसपास कोई मौजूद था और ना ही कार में, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था / वहीं किरत ज्यूलर के मालिक तेजिंदर सिंह के बेटे साहिल ने मौके पर मौजूद पुलिस को बताया कि सिक्योरिटी गार्ड गुरदेव सिंह से अचानक गोली चली है और भगवन की कृपा से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































