PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

इनोसेंट हाट्र्स मे बड़े उत्साह से मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी प्रकाशोत्सव,

Shri Guru Nanak Dev Ji Prakashotsav celebrated with great enthusiasm in Innocent Hearts

PTB न्यूज़ शिक्षा : इनोसेंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, सी.जे.आर.,के.पी.टी. व नूरपुर) में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव वर्चुअली व ऑफलाइन बड़ी श्रद्धा-भावना व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा के.जी.-1 से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इनोकिड्स प्री-प्राइमरी स्कूल में के.जी.-1 तथा के.जी.-2 के नन्हे-मुन्नों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की। वे गुरुद्वारे गए और उन्होंने वहां जाकर अरदास की। बच्चों ने शबद गायन तथा मूलमंत्र का उच्चारण किया। कक्षा सातवीं से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर लेख लिखा।

सभी कक्षाओं की अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि हमें श्री गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलकर मानवता की भलाई के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु साहिब जी की शिक्षाओं ‘नाम जपो’, ‘किरत करो’ और ‘वंड छको’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए कहा और उनके द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करने के लिए कहा।