PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला पर होना था ‘ग्रेनेड अटैक’, शार्प शूटर्स ने किए चौंकाने वाले खुलासे,

sidhu moosewala murder case Punjabi singer Sidhu Musewala was to be attacked by a grenade PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 2 मुख्य शूटरों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी (26), झज्जर जिले के रहने वाले कशिश (24) और पंजाब के बठिंडा निवासी केशव कुमार (29) के तौर पर हुई है।

दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि मूसेवाला की हत्या में कुल 6 शार्प शूटर शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि अगर हथियार फेल हो जाते या मौके पर कोई खतरा होता तो शार्प शूटरों ने मूसेवाला पर ग्रेनेड अटैक की भी प्लानिंग कर रखी थी। इसके अलावा शार्प शूटरों ने पुलिस की वर्दी भी ले रखी थी। हालांकि, नेम प्लेट न होने की वजह से उन्होंने वर्दी नहीं पहनी। मूसेवाला की हत्या के बाद इन शार्प शूटरों ने गोल्डी बराड़ को कॉल कर कहा कि ‘काम हो गया।’

पुलिस ने बताया कि गुजरात के मुंद्रा से गिरफ्तार प्रियव्रत फौजी और कशिश मुख्य शूटर हैं और उन्होंने ही कत्ल को अंजाम दिया था। घटना से पहले एक पैट्रोल पंप के सी.सी.टी.वी. फुटेज में प्रियव्रत और कशिश को देखा जा सकता है। फौजी पहले भी हत्या के 2 मामलों में शामिल रहा है और 2015 में सोनीपत में एक मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था और वह 2021 में सोनीपत में हुई हत्या के एक अन्य मामले में भी वांछित था। कशिश हरियाणा के झज्जर में 2021 में की गई हत्या के एक मामले में वांछित है।

पुलिस ने बताया कि केशव कुमार उनका मददगार था और गोलीबारी के फौरन बाद शूटरों को घटनास्थल से ले गया था।वह घटना वाले दिन मानसा तक शूटर के साथ रहा। उन्होंने कहा कि वह 2020 में बठिंडा में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसके पंजाब में जबरन वसूली के अन्य मामलों में शामिल होने का शक है। पुलिस ने बताया कि इनके पास से अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर के साथ 8 हाई एक्सप्लोसिव ग्रेनेड मिले हैं। यह ग्रेनेड लॉन्चर ए.के.-47 पर भी लगाया जा सकता है। 9 इलैक्ट्रॉनिक डेटोनेटर एक असॉल्ट राइफल 20 राउंड के साथ मिला है। इसके अतिरिक्त 3 पिस्तौल भी मिले हैं।