PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

बरगाड़ी बेअदबी के सभी छह आरोपी चार दिन के रिमांड पर, अब 21 को होगी पेशी,

six accused of bargari sacrilege case sent to police remand in faridkot of punjab

six accused of bargari sacrilege case sent to police remand in faridkot of punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब के बरगाड़ी बेअदबी मामले में एसआईटी ने रविवार को छह डेरा प्रेमियों को गिरफ्तार किया था / सभी आरोपियों को सोमवार को फरीदकोट की अदालत में पेश किया गया / अदालत ने सभी आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है / 21 मई को सभी को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा /

.

.

रविवार को पुलिस ने कहा था कि आरोपियों को बेअदबी मामले से संबंधित दो घटनाओं गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब के बाहर भद्दी शब्दावली वाला पोस्टर लगाने व बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पावन ग्रंथ की बेअदबी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है / वहीं सोमवार को सिर्फ बरगाड़ी बेअदबी मामले में ही आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई गई /

.

पंजाब के बरगाड़ी बेअदबी मामले में गठित एसआईटी ने रविवार शाम डेरा सच्चा सौदा सिरसा के फरीदकोट जिले से संबंधित छह अनुयायियों को गिरफ्तार किया था / आरोपियों की पहचान सुखजिंदर सिंह सन्नी कंडा, शक्ति सिंह, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, निशान सिंह व प्रदीप सिंह के तौर पर हुई थी / पिछले साल गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन ग्रंथ चोरी करने के मामले में इन आरोपियों को जमानत मिल गई थी /

.

.

बाद में इस केस की जांच को लेकर सीबीआई व एसआईटी के बीच कानूनी विवाद खड़ा हो गया, जिसमें पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए जांच एसआईटी को सौंप दी थी और एसआईटी प्रमुख डीआईजी रणबीर सिंह को बदलने की हिदायत दी थी / इसके बाद पंजाब सरकार ने आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी, जिसने रविवार को कार्रवाई करते हुए ये गिरफ्तारियां कीं /

.

.

पंजाब पुलिस की नई एसआईटी ने 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले की इसी साल मार्च माह में फिर से जांच शुरू की थी / इससे पहले पिछले साल एसआईटी ने कार्रवाई शुरू करते हुए गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन ग्रंथ चोरी करने के मामले में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमियों को गिरफ्तार किया था और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत कुल 11 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

six accused of bargari sacrilege case sent to police remand in faridkot of punjab