.
.
six people died in massive road accident in sambhal moradabad uttar pradesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ यूपी : आज सुबह के समय एक परिवहन निगम की बस और बोलेरो के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो जाने से इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / सभी घायलों को मुरादाबाद रेफर किया गया है /
.
.
जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार 19 लोग अलीगढ़ से नैनीताल जा रहे थे / इस बीच तेज रफ्तार रोडवेज बस की ओवर टेक करने के दौरान आमने सामने टक्कर हो गई / इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए /
.
.
सभी मृतकों की पहचान हो गई है / यह लोग अलीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे है / पुलिस घटना की जांच में जुट गई है / मृतक के परिवार वालों को पुलिस ने सूचना दे दी है / मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मचा हुआ है /
.
.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है / वहीं पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी गुन्नौर पहुंचाया / जहां डाॅक्टरों ने गंभीर रूप से घायलों को मुरादाबाद रेफर कर दिया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
six people died in massive road accident in sambhal moradabad uttar pradesh






































