PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में खिलाडिय़ों के लिए 11 जुलाई, 2022 को सुबह 9.00 बजे कॉलेज स्पोट्र्स ग्राउंड में स्पोट्र्स ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि यह ट्रायलस आर्चरी, एथलेटिक्स, जिमनास्टिकस, बास्केटबाल, बाक्सिंग, कैनोईंग, जूडो, साइक्लिंग, क्रिकेट, फैनसिंग, फुटबाल, हैंडबाल, हॉकी, कबड्डी (एनएस), कायाकिंग, कराटे, खो-खो, शूटिंग, पैनकैक सिल्ट, रोईंग, रग्बी, सॉफ्टबॉल, ताइक्वांडो, स्विमिंग, वॉलीबाल, कुश्ती, वेट-लिफ्टिंग, वुशु आदि गेम्स के लिए आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि एचएमवी में नेशनल व इंटरनेश्नल खिलाडिटों के लिए फ्री रहने व खाने की व्यवस्था, स्पोट्र्स किट, रिफ्रेशमेंट, एक्सट्रा डाइट तथा टोटल फीस कन्सेशन की सुविधा उपलब्ध है। सेशन 2022-23 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज के स्पोट्र्स विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।








































