PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

एचएमवी में मेहर फिल्म की प्रमोशन टीम पधारी,

star-cast-of-of-movie-mehar-visited-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में पंजाबी फिल्म मेहर की टीम फिल्म प्रचार हेतु पहुंची। इस फिल्म के मुख्य नायक राज कुंद्रा व नायिका गीता बसरा अपनी पूरी फिल्म टीम के साथ पधारे। फिल्म निर्माता दिव्या भटनागर, कोआर्डिनेटर श्री सतीश भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने संस्था की परंपरानुसार ग्रीन प्लांटर, पंजाबी संस्कृति की प्रतीक फुलकारी व फैशन विभाग द्वारा हस्तनिर्मित गले के हार भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उनके द्वारा हरियाली व खुशहाली का प्रतीक पौधा रोपित कर पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी दिया गया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने फिल्म की सफलता के लिए शुभाशीष दी।

.

फिल्म नायक व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने 5 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली मेहर फिल्म के संवादों को सुनाते हुए छात्राओं को हार कर भी न हारने का संदेश देने वाली मेहर फिल्म को परिवार सहित देखने के लिए आमंत्रित किया। गीता बसरा पत्नी क्रिकेट स्टार हरभजन सिंह ने जीवन में अपने सपनों के लिए जीने की बात करते हुए छात्राओं का दिल जीत लिया। फिल्म के सीन भी प्रस्तुत किए गए।

.

इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक डॉ. नवरूप, डीन यूथ वैलफेयर, डॉ. गगनदीप, श्री पंकज ज्योति व श्री रवि मैनी भी उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा किया गया। समस्त विद्यार्थी फिल्म प्रमोशन का भरपूर आनंद लिया।

.

.