PTB News

Latest news
पीएसईबी जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आइवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने बी वाक कॉस्मेटोलॉजी सेमेस्टर VI के जी एन डी यू... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਮਿਊਜਿਕ ਵੋਕਲ) ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮ... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के किकबॉक्सरों ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक, केसरी ग्लोबल स्कूल जालंधर में बड़े उत्साह से मनाया गया 12 सितंबर 2026 को दादा-दादी दिवस, चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में ‘चेयरमैन क्रिकेट ग्राउंड’ का उद्घाटन, नाइट क्रिकेट मैचों का आ... एच.एम.वी. की छात्राओं ने (PGDFS), Semester II,यूनिवर्सिटी परीक्षाओं (मई 2026) में टॉप तीन स्थान हासि... वासल एजुकेशन का संकल्प: शिक्षकों के सशक्तिकरण ,विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों के समग्र विकास पर के... पंजाब पुलिस के 2 SHO पर लगा लाखों की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप, एक गिरफ्तार पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टू...

श्री गुरु रविदास के 647वें प्रकाशोत्सव पर किया गया राज्य स्तरीय समागम, पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया बड़ी घोषणाएं,

state-level-function-organized-on-647th-prakashotsav-of-sri-guru-ravidas-ji-in-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ गढ़शंकर : गढ़शंकर के धार्मिक स्थल खुरालगढ़ साहिब में शनिवार को श्री गुरु रविदास जी के 647 वें प्रकाशोत्सव पर राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया गया। समागम में सीएम भगवंत मान बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे। इस दौरान श्री गुरु रविदास का स्मारक मीनार-ए-बेगमुपरा लोगों को समर्पित किया गया। सीएम भगवंत मान ने समागम में कई घोषणाएं की।

.

.

सीएम ने एलान किया कि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पंजाब सरकार द्वारा श्री खुरालगढ़ साहिब में बड़े पैमाने पर मनाई जाएगी। बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर यात्री निवास के लिए पुल का काम जल्द शुरू होगा। श्री खुरालगढ़ साहिब गुरु घर के सामने बहने वाले पानी को दोनों तरफ की दीवारों से रोका जाएगा ताकि गुरु घर के स्थान को खोला जा सके। प्रबंधन ने गुरु घर के लिए 50 एकड़ जमीन देने की मांग की थी,

.

.

जिसके बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक लंबी प्रक्रिया है, इसमें समय लगेगा। जमीन का अधिग्रहण पंजाब सरकार करेगी। गुरु घर की मुख्य सड़क पुल, जो बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है, का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पेयजल ट्यूबवेल का विद्युत कनेक्शन 24 घंटे के अंदर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

.

.

.