.
stone slashed on union minister National
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जयपुर : केन्द्रीय कृषि राज्य कैलाश चौधरी एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की गाड़ी पर कुछ लोगों के पथराव करने का मामला सामने आया है / प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब चौधरी और बेनीवाल मंगलवार देर रात सीमांत बाड़मेर से बायतु में एक जागरण में जा रहे थे /
..
बेनीवाल की राज्य के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पर एक टिप्पणी को लेकर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बायतू में बेनीवाल के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे कि इस दौरान ये दोनों नेता बायतू पहुंचे और अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी में पथराव शुरु कर दिया / गाड़ी के शीशे टूट गये, हालांकि इस दौरान दोनों के कोई चोट नहीं आई / बाद में पुलिस ने भीड़ को हटाया /
..
इस घटना के बाद बेनीवाल ने इसके लिए हरीश चौधरी पर आरोप लगाया है / उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) अब हरीश चौधरी के हर कार्यक्रम का विरोध करेगी / कैलाश चौधरी ने भी इस हमले की निंदा करते हुए इस पर नाराजगी जताई है / उल्लेखनीय है कि बाड़मेर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेनीवाल ने मंगलवार को हरीश चौधरी पर टिप्पणी की थी /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
stone slashed on union minister National

































