PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

स्कूल के विद्यार्थों का घिनोना कारनामा, तलवार से महिला अध्यापक पर ही कर दिया हमला,

students attack female teacher with sword stopping her from using mobile in school PTB News PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ फिरोजपुर : जिले के साथ लगते गांव शाह अबू बकर के सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल की महिला अध्यापक द्वारा स्कूल में कुछ विद्यार्थियों द्वारा स्कूल में मोबाइल का इस्तेमाल किया जाता था और ऐसा करने पर महिला अध्यापक द्वारा इन विद्यार्थियों को रोका गया,

जिसके चलते स्कूल में छुट्टी होने के बाद जब महिला अध्यापक अपने घर वापस जाने लगी तो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो विद्यार्थियों ने महिला अध्यापक का पीछा किया और कुछ दूरी पर जाने के बाद ही मोटरसाइकिल सवार विद्यार्थी की हाथ में पकड़ी हुई तलवार के साथ अध्यापक पर हमला कर फरार हो गए।

इसके बाद महिला अध्यापक पूरी तरह से घबरा गई और एक्टिवा भगाकर अपने घर पहुंची और उसने अपने पति को साथ लेकर इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी। इस हमले में बाल-बाल बची महिला अध्यापक ने कहा के स्कूल में केवल एक ही पुरुष अध्यापक है बाकी सभी महिला अध्यापक है और इस तरह के हमले को देखते हुए वह अपने आप को सुरक्षित नहीं मानती।

उन्होंने कहा कि जल्द पुलिस द्वारा इस मामले की जांच कर आरोपी विद्यार्थियों के खिलाफ बनती कार्रवाई करनी चाहिए। वही महिला अध्यापक की सहायता करने के लिए अध्यापक यूनियन पंजाब के कुछ अध्यापक स्कूल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा और पीड़ित महिला अध्यापक द्वारा एक शिकायत पुलिस प्रशासन को दी गई है। आज पुलिस प्रशासन के लोग यहां स्कूल में जांच के लिए पहुंचे हैं

हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वही स्कूल में जांच करने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमें इस मामले संबंधी शिकायत मिली है, जिसके ऊपर हम जांच कर रहे हैं। शिकायत में हमें बताया गया है कि पीड़ित महिला अध्यापक द्वारा कुछ विद्यार्थियों को स्कूल में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोका गया था और उनको शक है कि उन विद्यार्थियों ने ही अध्यापक पर हमला किया है बाकी कार्रवाई जांच करने के बाद की की जाएगी।

Latest News