Student’s body found hanging on tree in the jungle of Chandigarh Police filed a case
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्थित कॉलोनी नंबर 4 के जंगलों में एक युवक की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई / घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सुबह करीब 7:30 बजे मौके पर पहुंची /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है व आगे की जाँच की जा रही है / मृतक की पहचान कॉलोनी नंबर 4 के रहने वाले गौरव के रूप में हुई है / सूत्रों का कहना है की कॉलोनी नंबर 4 में रहने वाला गौरव दिल्ली में बी कॉम की पढ़ाई कर रहा था /
.कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान वह वापस अपने माता-पिता के पास चंडीगढ़ रहने के लिए आया था / पुलिस के मुताबिक उसके पिता ने बताया कि रात करीब 2 बजे गौरव बाथरूम करने जाने को कह कर उठा था, लेकिन सुबह जब घर में नहीं मिला तो परिवार के सभी सदस्य परेशान हो गए /
.उसके बाद गौरव को परिवार वाले ढूंढना शुरू करते उससे पहले ही जंगल में गए कुछ लोगों ने गौरव की लटकती हुई लाश को देख सूचना पुलिस और उसके घर वालों को दी / पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है / पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Student’s body found hanging on tree in the jungle of Chandigarh Police filed a case




































