Now antigen kit will test corona, ICMR will give training to health workers
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नोएडा : गौतमबुद्धनगर में बेकाबू होता कोरोना वायरस जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बना हुआ है / जून के 22 दिनो में कोरोना वायरस 1126 लोगों को अपना शिकार बना चुका है / इस दौरान 12 लोगो की मौत हो चुकी है /
.कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश शासन सख्त हो गया है / शासन के निर्देश पर ही जिले में अब कंटेनमेंट जोन में एंटीजन किट से जाच की तैयारी की जा रही है / 24 जून को इसके लिए एक प्रशिक्षक कार्यक्रम आयोजित होगा, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के विशेषज्ञ स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे /
.जिला अधिकारी सुहास एल.वाई ने बताया कि एनसीआर के अन्य क्षेत्रों के साथ जीबी नगर में एंटीजन किट से कोरोना का टेस्ट किया जाएगा / हमें आईसीएमआर से 15000 टेस्ट किट एक दो दिन में मिल जाएंगे / स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच की रणनीति बनाएगा / ऐसे स्थानों पर जांच होंगी जहा अब तक सबसे अधिक मरीजों की पुष्टि हुई है / वहीं ऐसे स्थान भी मरीज ढूंढे जा सकते हैं जहा संक्रमण का कारण पूरी तरह से पता नहीं चला हो /
सीएमओ दीपक ओहरी ने बताया कि इस किट से जांच के बाद अधिकतम 30 मिनट में जाच रिपोर्ट आ जाएगी / ऐसे में प्रभावित इलाकों में जाच के बाद मरीज के पॉजिटिव होने की स्थिति में उसका इलाज शुरू कर दिया जाएगा / जल्द जाच रिपोर्ट आने से संक्रमण की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी / मरीज और उनके संपर्क में रहे लोगों का इलाज शुरू किया जा सकेगा /
.इससे कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में भी मदद मिलेगी. एंटीजन से कोरोना का टेस्ट से प्रारंभिक ट्रैकिंग, मृत्यु दर को कम करने और घटाने में मदद मिलेगी / नोएडा में मार्च के महीने जब कोरोना का पहला मामला मिला था / उसके बाद लॉकडाउन लगा दिया गया था / जिसके कारण कोरोना वायरस पर लगाम लगी थी और मार्च-अप्रैल और मई के 3 महीनों में मरीजों की संख्या 453 थी /
.लॉकडाउन के जून में हटते ही के 22 दिनों में ही 1126 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जो 3 महीने से मरीजों से 157% अधिक है / कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जून के 20 दिनों में ही मई के मुकाबले 8 गुना अधिक मौतें हुई हैं / मई के महीने में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 7 थी जबकि जून महीने 19 लोगों की मौत हो चुकी है / मार्च और अप्रैल में इस बीमारी से एक भी मौत नहीं हुई थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Now antigen kit will test corona, ICMR will give training to health workers




































