.
.
.
.
.
.
.
.
.
Students of Innocent Hearts sent “New Year Message” to the soldiers at Border
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स स्कूल के बच्चों ने आयकर विभाग द्वारा करवाई गई गतिविधि ”एक रिश्ता- स्कूल से सरहद तक” के अन्तर्गत ‘नववर्ष तथा गणतंत्र दिवस’ की बधाई के संदेश भेजे / बच्चों ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए बहुत आकर्षक कार्डस बनाए तथा उनमें संदेश भी लिखे /
विद्यार्थियों ने अपने संदेश में लिखा कि वे सैनिकों पर गर्व करते हैं जो हर तरह के हालात में खड़े रहकर उनकी रक्षा करते हैं / विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर संदेश के साथ उन्हें पत्र भी लिखे / ये कार्डस आयकर विभाग द्वारा गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर आदि सीमा पर तैनात सैनिकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए उन्हें भेजे जाएंगे एवं उन्हें इस बात का अहसास करवाया जाएगा कि देश के लिए की जा रही कुर्बानियां व्यर्थ नहीं होने दी जाएंगी /
देश का प्रत्येक नागरिक भारत को मजबूत व खुशहाल बनाने के लिए उनके साथ रहेगा / आयकर विभाग द्वारा आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों के मन में देश के प्रति प्रेम तथा सीमा पर तैनात सैनिकों का धन्यवाद करना है / डायरैक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने बच्चों को सीमा पर तैनात सैनिकों के कार्यों से अवगत करवाया, उन्हें बताया कि वे किस तरह देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाते हैं /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Students of Innocent Hearts sent “New Year Message” to the soldiers at Border

































