.
Students pledge to save water on the occasion of 550th Prakashotsav at Cambridge International School Dasuha
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में बच्चों के सर्वपक्षीय विकास पर विशेष ध्यान देते हुए समय समय पर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल में कई प्रकार की गतिविधियाँ तथा समारोह करवाए जाते हैं कुछ इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल के बच्चों को आज के युग में पानी बचाने के महत्त्व का संदेश दिया गया जिसके अंतर्गत व्यर्थ होते तथा घटते प्राकृतिक संसाधनों के सही उपयोग की जानकारी बच्चों को दी गई /
..
बच्चों को किताबी ज्ञान के अतिरिक्त सांस्कृतिक ज्ञान तथा जीवन जीने की शिक्षा देना आज के युग की प्रमुख आवश्यकता है, जिससे कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सके / बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने में अध्यापक तथा माता–पिता दोनों ही अहम भूमिका निभाते हैं /
.कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में श्री गुरु नानकदेव जी के 550स्वें प्रकाशोत्सव पर विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा बच्चों के माता–पिता द्वारा ‘पानी बचाओ’ का संकल्प लिया गया / इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए / ‘पानी बचाओे’ का संकल्प लेते समय बच्चों को पानी की बचत क्यों करनी चाहिए का मतलब समझाया गया /
.इस अवसर पर बच्चों को जागरुक किया गया तथा उन्हें प्रोत्साहन दिया गया जिससे बच्चों ने पानी बचाने के महत्त्व को जाना / सभी ने निर्णय किया कि वो पानी बचाने का आरंभ न केवल अपने घर से बल्कि आस–पास के क्षेत्रों से भी करेंगे / कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के समस्त विद्यार्थियों माता-पिता तथा अध्यापकों ने पानी बचाने की तहेदिल से प्रतिज्ञा भी ली तथा लोगों को भी पानी बचाने के लिए जागरूक किया ताकि इसका लाभ न केवल एक व्यक्ति को हो बल्कि पूरे राष्ट्र को तथा हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी पहुँचे /
.इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा ने कहा कि स्कूल में प्रत्येक दिन बच्चे अपनी योग्यता के अनुसार तो पढ़ते ही हैं, परंतु पढ़ाई के सार्थसाथ इस प्रकार की पर्यावरण से संबंधित गतिविधियों का ज्ञान देना तथा बच्चों को जागरुक करना अपने आप में प्रशंसनीय है / बच्चों को अपने उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए इस प्रकार के जीवंत कार्यों से अवगत करवाना बहुत अनिवार्य है क्योंकि बिना ज्ञान के बच्चों को बचत का महत्त्व पता ही नहीं चल सकता /
.
इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल’ डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने भी बच्चों को कहा कि पढाई के साथ-साथ इस प्रकार की जागरूकता का बच्चों में होना बहुत जरूरी है ये भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों को बहुत–सा ज्ञान भी प्राप्त होता है / कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा बच्चों का जीवन में सही मार्गदर्शन सर्वदा करता रहेगा तथा भविष्य में भी वो ऐसे कार्यक्रम करवाते रहेंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Students pledge to save water on the occasion of 550th Prakashotsav at Cambridge International School Dasuha






































