PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़ी ख़बर, इस शिवसेना नेता के गनमैन से चली गोलियां, फैली सनसनी,

suddenly shots fired from shiv sena leader soni s gunman Big News

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : शिवसेना बाल ठाकरे पंजाब के उप प्रमुख हरविन्द्र सोनी के गनमैन से अचानक गोलियां चल गईं, परंतु दोनों ही फायर पुलिस पोस्ट की छत को चीरकर निकल गए तथा कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सिटी रिपूतपन सिंह, सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज गुरमीत सिंह तथा सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज कपिल कौशल मौके पर पहुंचे तथा गोली चलाने वाले सहायक सब इंस्पैक्टर को अपने साथ ले गए तथा उसकी ए.के. 47 राइफल भी साथ ले गए।

शिवसेना नेता हरविन्द्र सोनी इस समय आतंकवादियों की हिट लिस्ट में हैं तथा सरकार ने उन्हें 21 गनमैन दिए हुए हैं। यह गनमैन उनके बाहर एक पोस्ट बनाकर ड्यूटी देते हैं। अचानक सोनी ने घर के बाहर 2 फायर चलने की आवाज सुनी तो उन्होंने तुरंत जिला पुलिस अधीक्षक को सूचित किया, जिस पर डी.एस.पी. सिटी रिपूतपन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पंहुचे।

इस संबंधी जांच की तो पता चला कि हरविन्द्र सोनी की सुरक्षा में तैनात सहायक सब इंस्पैक्टर निर्मल सिंह की सरकारी राइफल ए.के. 47 राइफल से यह दोनों फायर हुए थे तथा पुलिस पोस्ट के ऊपर लगी टीन को फाड़कर निकल गए। सहायक सब इंस्पैक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि उसका अचानक बी.पी. बढ़ जाने से उससे फायर हो गए। हरविन्द्र सोनी ने कहा कि इस संबंधी वह पहले भी अधिकारियों को लिखित दे चुके हैं कि उन्हें शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ गनमैन दिए जाएं। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से एक बार फिर उन्हें स्वस्थ तथा मानसिक रूप मे स्वस्थ गनमैन देने की मांग की है।

Latest News