.
Sultanpur Lodhi road accident schools students
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ सुल्तानपुर लोधी : आज एक बार फिर से एक शिक्षा संस्थान की बस के पलट जाने का समाचार प्राप्त हुआ है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुलतानपुर लोधी के नज़दीक बूसोवाल रोड पर आज घनी धुंध के कारण बच्चों के साथ भरी अकाल अकेडमी स्कूल की एक बस पलट गई /
..
इस हादसे में के समय बस में 40 से और ज्यादा बच्चे बस में सवार थे, जिनमें से कुछ को मामूली चोटों लगीं हैं / ग़नीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है और बस के चालक की सूझबूझ के साथ सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए हैं /
..
बताया जा रहा है कि अकाल अकेडमी स्कूल की बस गाँवों में से बच्चे लेकर सुलतानपुर लोधी की तरफ जब आ रही थी तो आगे से एक रोग साईड से ट्रक आ रहा था, जिसको अचानक देखते ही बस के चालक ने बस को जब सड़क से थोड़ा नीचे की तरफ किया तो बस पलट गई / लोगों का कहना है कि यदि चालक तुरंत बस को सड़क के नीचे नहीं उतारता तो बड़ा हादसा हो सकता था /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Sultanpur Lodhi road accident schools students






































