PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

विद्यार्थियों, माता-पिता और अध्यापकों की तरफ से पुरज़ोर माँग के कारण गर्मियों की छुट्टियाँ होंगी पहली से 30 जून तक,

summer holidays 1st till 30th june due heavy demand students parents teachers meet hayer

15 मई से 31 मई 2022 तक राज्य के समूह स्कूलों में आफलाईन मोड में लगेंगी क्लासें,

PTB News शिक्षा : विद्यार्थियों, माता-पिता और अध्यापकों की तरफ से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियाँ पिछले सालों की तरह ही करने की पुरज़ोर माँग के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत शिक्षा विभाग की तरफ से अपने फ़ैसले पर पुनः विचार करते हुये 15 मई से 31 मई 2022 तक राज्य के समूह सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राईवेट स्कूलों में आफलाईन मोड में क्लासों लगेंगी, जबकि गर्मियों की छुट्टियाँ पहली से 30 जून तक करने का फ़ैसला किया गया है।

आज यहाँ जारी प्रैस बयान में शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेअर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण 2 साल स्कूलों में आफलाईन क्लासों न लगने के कारण हुए पढ़ाई के नुक्सान होने के कारण विद्यार्थियों और माता-पिता की तरफ से बार-बार माँग की जा रही थी कि सरकार गर्मियों की छुट्टियाँ पहले की तरह ही करे और आनलाइन क्लासों से गुरेज़ करे। 15 मई से 31 मई 2022 तक प्राइमरी स्कूलों का समय 7 बजे से 11 बजे और मिडल / हाई / सीनियर सेकंडरी स्कूलों में 7बजे से 12.30 बजे तक रहेगा।

शिक्षा मंत्री मीत हेअर ने आगे बताया कि उनकी तरफ से रोज़मर्रा के किये जा रहे स्कूली दौरों के मौके भी अध्यापकों की तरफ से फीडबैक दी गई कि 31 मई तक स्कूलों में इसी तरह पढ़ाई चलती रहे। उन्होंने कहा कि सभी तरफ से की जा रही माँग के चलते शिक्षा विभाग ने गर्मियों की छुट्टियाँ पहली से 30 जून तक करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यही कोशिश है कि लोगों की राय अनुसार ही फ़ैसले किये हैं।

Latest News