PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, देश में बढ़ रहे लगातार गैंगरेप केस के मामले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला,

supreme-court-big-decision-in-gangrape-case-one-person-raped-yet-all-will-be-punished-delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ ने गैंगरैप (धारा 376(2)(g) आईपीसी) के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि “यदि साझा इरादा सिद्ध हो जाए, तो केवल एक आरोपी द्वारा दुष्कर्म का कृत्य करने पर भी सभी शामिल व्यक्तियों को गैंगरैप के लिए दोषी ठहराया जा सकता है।” यह टिप्पणी मध्य प्रदेश के 2004 के एक महिला किडनैपिंग एवं

.

.

गैंगरैप मामले में की गई, जिसमें दो आरोपियों राजू व जलंधर कोल पर मुकदमा था। घटना 2004 जून में एक विवाह समारोह से लौट रही महिला का अपहरण कर, उसे विभिन्न स्थानों पर अवैध बंदी बनाकर गैंगरैप करने की थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने साझा मंशा से यह अपराध किया। ट्रायल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को गैंगरैप, अपहरण और

.

अवैध बंदीकरण के आरोप में दोषी ठहराते हुए राजू को आजीवन कारावास, और जलंधर कोल को 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को अपरिवर्तित रखा। इसके बाद राजू ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा, “आईपीसी की धारा 376(2)(g) में एक से अधिक ने साझा इरादे से अपराध में भाग लिया हो, तो यह साबित करने की आवश्यकता

.

.

नहीं कि प्रत्येक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। एक आरोपी द्वारा किया गया दुष्कर्म सभी को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त है।” कोर्ट ने राजू की अपील खारिज कर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का निर्णय बरकरार रखा। इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि सामूहिक अपराध में व्यक्तिगत कृत्य से अधिक साझा इरादे का महत्व है, जिससे कानून अपराधियों के समूहीय गिरोह पर भी सख्ती से कार्रवाई कर सकेगा।

.