PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

भारतीय गानों पर पाकिस्तान ने लगाई पूरी तरह रोक, आखिर क्यों लिया फैसला, जाने कारण,

bollywood pahalgam terror attack pakistan stops airing indian songs fm radio stations

PTB Big न्यूज़ मुंबई / पाकिस्तान : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इस कार्रवाई से नाराज होकर अब पाकिस्तान ने भी भारतीय गानों पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान ने गुरुवार, 1 मई को अपने एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों का प्रसारण रोक दिया है।

.

.

इस बात की जानकारी खुद पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA ) के महासचिव शकील मसूद ने दी। उन्होंने कहा, ‘PBA ने देशभर में पाकिस्तानी एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों के प्रसारण को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA ) के फैसले की सराहना की है। PBA को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा, ‘PBA का यह देशभक्ति से प्रेरित कदम बेहद सराहनीय है

.

.

और यह पूरे देश की सामूहिक भावना को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के एफएम स्टेशनों पर भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगाना इस बात का प्रतीक है कि ऐसे कठिन समय में हम सभी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और अपने मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हैं। आपको यह भी बता दें, पाकिस्तानियों के बीच भारतीय गानों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। खासतौर पर लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे

.

.

गायकों के गाने काफी लोकप्रिय हैं। इतना ही नहीं इनके गानों को यहां रोजाना तौर पर एफएम रेडियो स्टेशन प्रसारण किया जाता था। भारत में रिस्ट्रिक्ट होने वाले पाकिस्तानी सेलेब्स में माहिरा खान, हानिया आमिर, अली जफर, माया अली, आयजा खान, सजल अली, इकरा अजीज, सनम सईद के नाम शामिल हैं। बता दें कि माहिरा खान, अली जफर, सजल अली बॉलीवुड में काम कर चुके हैं। सजल अली ने श्रीदेवी की फिल्म मॉम में उनकी बेटी का रोल प्ले किया था।