PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़ी ख़बर, अरविन्द केजरीवाल यानि CM हॉउस में आप से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी?

swati-maliwal-call-received-by-police-accused-of-assault-police-engaged-in-investigation

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के स्टाफ के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

.

.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

.

.

अधिकारियों ने कहा कि कथित मौखिक झगड़े के बाद मालीवाल ने पीसीआर कॉल भी की। उन्होंने कहा, दो कॉल सुबह 10 बजे की गईं। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची। मुख्यमंत्री आवास या आम आदमी पार्टी की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

.

इस मामले पर सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के घर में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा और प्रताड़ना बहुत गंभीर अपराध है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा मांग करता है कि अगर ये अपराध हुआ है तो इस अपराध के लिए केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हम सब बहनें स्वाति मालीवाल के साथ हैं, उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे।

.

.

.