PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे-मुन्नों ने विवेशियस वाइब्रेंस ‌में इंटरनल बौंड ऑफ़ टुगेदरनैस का दिया संदेश,

the-little-ones-of-innocent-hearts-gave-the-message-of-eternal-bond-of-togetherness-in-vivacious-vibrance

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स, ग्रीन मॉडल टाऊन व लोहारां कैम्पस के एलकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने विवेशियस वाइब्रेंस के तहत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर पारिवारिक रिश्तों की मज़बूती तथा जीवन में उनके महत्व का संदेश देकर सभी का दिल जीत लिया। डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफ़ीसर (एसई) श्री राजीव जोशी ने इनोसेंट हार्ट्स, ग्रीन मॉडल टाऊन में मुख्यातिथि की भूमिका निभाई।

.

.

सुरेंद्र कुमार जी विशिष्ट अतिथि के रूप में आए। इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर के डायरेक्टर डॉ. रोहन बौरी भी उपस्थित थे। लोहारां कैम्पस में श्रीमती सवलीन कौर मुख्यातिथि के रूप में पधारीं। रंगारंग कार्यक्रम का थीम एवं मैसेज बहुत सुन्दर था। बच्चों ने गीत व नृत्य के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों व आपसी रिश्तों की मजबूती को बख़ूबी प्रस्तुत किया।

.

मंच संचालन स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों ने किया। सबसे पहले विद्यार्थियों ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया तत्पश्चात माँ सरस्वती के मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित किया गया। बच्चों द्वारा कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई, जिसमें माता-पिता, भाई-बहन, दोस्तों और शिक्षकों के साथ रिश्तों के महत्व और गहरे संबंध को दर्शाया गया।

.

बच्चों ने नृत्य के माध्यम से अपनी भावनाओं को अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक गीत एवं नृत्य की अभिभावकों द्वारा सराहना की गई। ‘वी आर द फैमिली’ कोरियोग्राफी आकर्षण का केंद्र रही। ग्रीन मॉडल टाऊन के मुख्यातिथि श्री राजीव जोशी व विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र कुमार तथा लोहारां में श्रीमती सवलीन कौर ने छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों के आत्मविश्वास,उनके जज़्बे की खूब सराहना की।

.

कार्यक्रम के अंत में इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनुप बौरी द्वारा मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल शालू सहगल (लोहारां) ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

.

.