PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

इनोवा गाड़ी में आए बदमाशों ने ससुराल जा रही दुल्हन को मारी गोली, हालत गंभीर,

The miscreants who came in the Innova car shot the bride going to her in-laws' house, condition critical

PTB Crime News रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी के जोड़े में ससुराल जा रही दुल्हन को बदमाशों ने गोली मार दी. इस दौरान बदमाशों ने पहले दूल्हे की गाड़ी को ओवरटेक किया. फिर दूल्हे को नीचे उतारकर दुल्हन को तीन गोली मार दींं. जबकि ये मामला रोहतक जिले के भाली गांव का है.

दूल्‍हे परिजन दुल्हन को सांपला से शादी कर लाए थे. घर पहुंचने से पहले ही गांव के बाहर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. दुल्हन की हालत गंभीर है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए. बारात पर हुए हमले की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची. आनन-फानन में उपचार के लिए दुल्हन को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

जांच में पता चला है कि बदमाशों में एक आरोपित साहिल निवासी खेड़ी सांपला भी था. फिलहाल पुलिस ने आरोपित साहिल को नामजद व अन्य अज्ञात आरोपितो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. जबकि दुल्हन के परिजनों ने कुछ युवकों पर शक जताया है. बताया जा रहा है कि बदमाश इनोवा गाड़ी में आए थे. फिलहाल रोहतक पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है.

बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल एमडीयू में हो रहे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं. इसके चलते पुलिस प्रशासन ने जिले में काफी सुरक्षा बढ़ा रखी है. बावजूद इसके दुल्हन को गोली मारने और लूटपाट की वारदात से पुलिस प्रशासन सकते में है. सांपला और बहू कपूर थाने की पुलिस आरोपी युवक साहिल को ढूंढ रही है, लेकिन अभी वारदात अंजाम को देने वाले युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है.