PTB City न्यूज़ जालंधर : बेखौफ लुटेरों और स्नैचरों के कारण महानगर में अब महिलाओं का घर के बाहर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है / बुधवार को भार्गव कैंप थाना क्षेत्र के देओल नगर में दोपहर 3 बजे के करीब घर के बाहर खड़ी गुरप्रीत कौर के साथ एक युवक ने लूट करने की कोशिश की / विरोध करने पर लुटेरे ने उन पर चाकुओं से हमला करके गोद डाला / जानलेवा हमले में महिला के गले, हाथ और सीने पर चाकुओं के गहरे जख्म बन गए हैं / उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है /
. . .इसी दौरान क्षेत्र के लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया / भार्गव कैंप थाने की पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है / आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है / आनन-फानन में गुरप्रीत को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है / महिला आईसीयू में भर्ती है / बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को गुरप्रीत कौर अपने घर के बाहर खड़ी थी इस दौरान कहीं से आए एक युवक ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की /
.
.जब गुरप्रीत ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उनके ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई बार कर डाले / चाकू का एक वार गुरप्रीत के गले और दूसरा उनकी छाती में लगा है / उनके हाथों पर भी चाकू के कई जख्म हैं / पकड़े गए हमलावर के सिर पर भी चोट लगी है / एसीपी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है / साथ ही, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच की जा रही है / मामले की जांच के बाद केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































