PTB News

Latest news
NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम

सलमान खान को धमकी देने के पीछे की कहानी आई सामने, क्या कहा महाराष्ट्र के गृह विभाग ने जाने,

the story behind threatening Salman Khan came to the front

PTB Big मनोरंजन News मुंबई : सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के कुछ दिन बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकियों भरा खत भेजा गया। इस खत में ‘मूसेवाला जैसा हाल’ कर देने की बात की गई। जिसके बाद से सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। कई आरोपियों से बातचीत करने के बाद आखिरकार सलमान खान को धमकी देने के पीछे के कारण का पता चल गया।

महाराष्ट्र गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी सिर्फ अपनी शक्ति दिखाने के लिए दी थी। वह डर का माहौल बनाकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन और एक्टर्स से पैसे वसूलने की तैयारी कर रहे थे। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने बताया कि पुलिस ने संतोष जाधव को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है। सलमान खान मामले में बरामद चिट्ठी से ज्यादा लिंक नहीं मिल सकते हैं। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बातचीत के दौरान मुंबई पुलिस ने बताया कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को ‘मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे’ की धमकी देने वाला खत गैंगस्टर लॉरेंस ने ही लिखा था। पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया कि यह चिट्ठी छोड़ने तीन लोग राजस्थान के जालोर से मुंबई आए थे। ये तीनों लोग लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं। इतना ही नहीं ये तीनों लोगों ने चिट्ठी छोड़ने के बाद सौरभ महाकाल से भी मुलाकात की थी।