PTB News

Latest news
पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला, lenskart ने ड्रेस कोड के बढ़ते विवाद के बाद मांगी माफी, बिंदी-तिलक और कलावा पहनने पर लगाई थी रोक, देश में हुआ 2500 करोड़ रुपये का बड़ा साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार, पी.सी.एम. एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर की छात्राओं ने विश्वविद्यालय रैंकिंग में किया उत्कृष्ट प्रद... इनोसेंट हार्ट्स, लोहारां ने AVGC पर एक ज्ञानवर्धक वर्कशॉप का आयोजन किया, एच एम वी के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण,

सेंट सोल्जर की वार्षिक चैरिटी फेट में हज़ारों छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा,

thousands-of-students-showcased-their-talent-in-st-soldiers-annual-charity-fest-jalandhar

12वीं का रोहित बना “मेले दा बादशाह”, मिली आल्टो कार,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा चिल्ड्रन डे को समर्पित करते हुए वार्षिक चैरिटी फेट सेंट सोल्जर मुख्य कैंपस, एनआईटी के पास में करवाई जिसमें 35 स्कूलों और 22 कॉलेजों के छात्रों के करीब स्टाफ मैंबर्ज़ और छात्रों के अभिभावक इसका हिस्सा बने। फेट का उद्घाटन जालंधर के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट सुशील रिंकू,

.

thousands-of-students-showcased-their-talent-in-st-soldiers-annual-charity-fest-jalandhar

.

एसएसपी रूरल मुखविंदर सिंह भुल्लर, चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, सेक्रेड हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुनिल चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर्स कर्नल आर.के खन्ना, प्रो.मनहर अरोड़ा, सभी स्कूलों और कॉलेजों के डायरेक्टर्स/प्रिंसिपल्स द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना द्वारा बाल मेले की शुरुयात् हुई।

.

thousands-of-students-showcased-their-talent-in-st-soldiers-annual-charity-fest-jalandhar

.

इस अवसर पर छात्रों ने हैल्थी बेबी शो, फैंसी ड्रैस, मॉडलिंग, गिद्धा, भंगड़ा, कोरियोग्राफी, डांस आदि प्रतियोगितायों में भाग लेते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा साइंस के वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल्स भी तैयार किये गए और अपनी साइंटिफिक अप्रोच के बारे में बताया गया। वहीँ आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में पर्यावरण को

.

thousands-of-students-showcased-their-talent-in-st-soldiers-annual-charity-fest-jalandhar

.

बचाने, बैस्ट आउट ऑफ़ वैस्ट आदि थीम पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का मुख्य कैन्द्र रही। इस के अरितिक्त 100 के आस पास फ़ूड स्टाल्स, गेम्स स्टाल्स और छोटे बड़े झूले लगे। छात्रों द्वारा गिद्धा, भंगड़ा, डांस आदि पेश कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। फेट में न्यू डिफेन्स कॉलोनी के 12वीं क्लास का छात्र रोहित “मेले दा बादशाह” टाइटल के विजयी रहे जिन्हें मारुती ऑल्टो कार के साथ सन्मानित किया गया।

.

thousands-of-students-showcased-their-talent-in-st-soldiers-annual-charity-fest-jalandhar

.

चेयरमैन चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा और सभी मेहमानों ने विजयी रहे सभी छात्रों को सन्मानित किया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सेंट सोल्जर द्वारा डाले योगदान और जन-जन तक शिक्षा पहुँचाने का काम कर रहा है। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, सभी कॉलेजों और स्कूलों के डायरेक्टर्स/प्रिंसिपल्स विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Latest News

Latest News