train accidents in malaysia two train collides in kuala lumpur many people injures
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ मलेशिया : कुआलालंपुर में आज यानि सोमवार शाम को दो एलआरटी ट्रेनों की टक्कर में 210 से ज्यादा लोग घायल हो गए / सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो, टूटे शीशे के पैनल और कई खून से लथपथ यात्रियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं / संघीय क्षेत्रों के मंत्री अन्नुअर मूसा के ट्वीट किया कि शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यात्रियों को लेकर जा रही, एक एलआरटी ट्रेन अन्य एलआरटी ट्रेन से टकरा गई जो ‘खाली’ थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ /
. .उन्होंने बताया कि यात्रियों से भरी ट्रेन अम्पांग स्टेशन से यात्रा कर रही थी / यह घटना केएलसीसी बिल्डिंग के नीचे हुई / इसमें लोगों के मरने की खबर नहीं है लेकिन कई लोग घायल हुए हैं / केलाना जया लाइन के ऑपरेटर, AskRapidKL ने ट्वीट करते हुए बताया कि लाइन पर एक घटना हुई है, जिसमें ट्रेन नंबर 40 और 81 शामिल थी /
..
ऑपरेटर ने बताया कि सभी घायल यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया गया है / आपातकालीन सहायता और बचाव कार्य जारी है एक इंटरव्यू में कुआलालंपुर फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के प्रमुख नॉर्डिन एमडी पौजी ने पुष्टि की कि 47 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं / वहीं 166 लोगों को हल्की चोटें आईं /
. .डांग वांगी ओसीपीडी के सहायक आयुक्त मोहम्मद ज़ैनल अब्दुल्ला ने कहा कि घटना एलआरटी लाइन के ‘ऑपरेशन सेंटर में मिसकम्युनिकेशन के कारण’ हो सकती है / उन्होंने कहा कि हम आगे जांच करेंगे कि क्या ब्रेकडाउन का कारण लापरवाही थी या कुछ और क्योंकि इसमें सार्वजनिक सुरक्षा शामिल है और कई लोग घायल हुए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
train accidents in malaysia two train collides in kuala lumpur many people injures




































