PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

टीवीएस का यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर हो रहा है लॉन्च, कितनी होगी कीमत और कैसे होंगे फीचर, जानें?

tvs launch second electric soon rival top selling ola s1 series scooters currently tvs iqube sales big articleshow

PTB News Auto / Car-Bikes : टीवीएस मोटर कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में आने वाले समय में अपना नया स्कूटर लॉन्च कर सकती है, जो कि कंपनी के टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब से सस्ता हो सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को B2B और B2C स्पेस में डिलिवरी पर्पज के लिए पेश किया जा सकता है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब की भी बंपर बिक्री होती है। अब टीवीएस मोटर आने वाले समय में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में है।

काफी समय से सुनने को मिल रहा है कि टीवीएस जल्द ही एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसको खास तौर पर डिलीवरी सर्कल्स में पेश किया जा सकता है। हालांकि, टीवीएस की तरफ से इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। चलिए, आपको अपकमिंग टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर की अब तक की मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी से रूबरू कराते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीवीएस का अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब के मुकाबले किफायती हो सकता है। स्पाई इमेज की मानें तो इसमें सामान लोड करने के लिए कैरियर लगे होंगे और इसके जिसके जरिये लोग B2B और B2C स्पेस में सामान डिलिवरी कर सकेंगे। इसके साथ ही इसमें फ्लैट सीट लगा होगा और उसमें पीछे की तरफ काफी स्पेस होगा। बीते साल तमिलनाडु के हिसार स्थित टीवीएस मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के आसपास एक शख्स ने टीवीएस के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग के दौरान तस्वीरें ली थीं और वे फोटो वायरल हो गए थे।

आपको बता दें कि टीवीएस के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में टीवीएस आईक्यूब के मुकाबले छोटी बैटरी हो सकती है और इसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 100 किलोमीटर तक की हो सकती है। फीचर्स और स्पीड के मामले में भी यह मिड रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह हो सकता है। आने वाले समय में ही टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। इन सबके बीच बता दें कि टीवीएस आईक्यूब की एक्स शोरूम प्राइस 1.61 लाख रुपये है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर 145 किलोमीटर तक चला सकते हैं। टीवीएस आईक्यूब की टॉप स्पीड 82 kmph की है।

Latest News