PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से बड़ी ख़बर, प्रसिद्ध पान भंडार की दूकान में हुई चोरी,

punjab jalandhar model town 1 lakh theft famous chaurasia pan bhandar Punjab

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन मार्किट में शहर के फेमस चौरसिया पान भंडार पर चोर हाथ साफ कर गए। चोरों ने देर रात दुकान के ताले तोड़ कर चोरी की। करीब एक लाख रुपए से ज्यादा की चोरी की है। चोर दुकान से 20 हजार रुपए कैश और 80 हजार रुपए के सिगरेट और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

चौरसिया पान भंडार के मालिक सन्नी कुमार ने बताया कि उनकी दुकान देर रात तक खुलती है। वह रात को 11 बजे के बाद दुकान को बंद करके गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पर आए और खोलने लगे तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान के अंदर गया को सारा सामान बिखरा पड़ा था।

सन्नी कुमार ने बताया कि उन्होंने दुकान के ताले टूटे होने और अंदर सामान बिखरा पड़ा देख तुरंत पुलिस को फोन पर सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस चौरसिया पान भंडार के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इकट्‌ठी कर रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

Latest News