PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इस प्रसिद्ध कॉलेज के बाहर छात्र की युवकों ने की शरेआम हत्या, दो गिरफ्तार,

two arrested killing student outside aryabhatta college in delhis south campus Punjab

PTB Sad न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर स्कूल ऑफ ओपन लर्निग (एसओएल) के बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस के छात्र की हत्या करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी है। हत्या सोमवार को की गई थी। आरोपियों की पहचान बिंदापुर निवासी राहुल (19) और जनकपुरी निवासी हारून (19) के रूप में हुई है।

अधिकारी के मुताबिक, राहुल बीए प्रथम वर्ष का छात्र है जबकि हारून राहुल का दोस्त है लेकिन वह स्कूल छोड़ चुका है। अधिकारी ने कहा, हमने इस घटना में शामिल दो और लोगों की भी पहचान की है। रविवार को पुलिस को चरक पालिका अस्पताल से चाकूबाजी की घटना के संबंध में फोन आया। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि एक छात्र के सीने पर चाकू से वार किया गया है और उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक टीम भेजी गई और पता चला कि पश्चिम विहार निवासी निखिल चौहान (19) को भर्ती कराया गया है।

उसे आर्यभट्ट कॉलेज से लाया गया था। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि निखिल एसओएल में बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान का प्रथम वर्ष का छात्र था। करीब सात दिन पहले कॉलेज में एसओएल के एक छात्र ने निखिल की गर्लफ्रेंड से बदसलूकी की थी। अधिकारी ने कहा, रविवार को दोपहर करीब 12.30 बजे निखिल की गर्लफ्रेंड से बदसलूकी करने वाला वही छात्र अपने तीन साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मिला और उसके सीने में चाकू घोंप दिया।

Latest News